Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के रुप में विकसित होगा श्रीराम चिकित्सालय

सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल के रुप में विकसित होगा श्रीराम चिकित्सालय

अयोध्या। मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने अयोध्या स्थित श्रीराम अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर के विभिन्न स्थलों की साफ सफाई व्यवस्था सहित परिसर में स्थित खाली भूमि को देखा। मण्डलायुक्त ने अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ पवन कुमार को निर्देश दिया कि अस्पताल को सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के रूप में विकसित करने हेतु क्या-क्या किया जाना है। इसका विस्तृत विवरण बनाकर प्रस्तुत करे।
उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डो की साफ सफाई व्यवस्था तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों से हालचाल जाना और ओपीडी में आये हुये मरीजों से अस्पताल की व्यवस्थाओं आदि की जानकारी ली। अन्त में अस्पताल परिसर के गेट के समीप स्थित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केन्द्र का अवलोकन किया तथा औषधि केन्द्र के बोर्ड को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ पवन कुमार, सीएमओ डा संजय जैन, सीएमएस सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments