Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा की ज्योति से झिलमिलाया श्रवण धाम, 21 हजार दीपों की भव्य...

श्रद्धा की ज्योति से झिलमिलाया श्रवण धाम, 21 हजार दीपों की भव्य आभा देख श्रद्धालु अभिभूत


अंबेडकर नगर। कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन अवसर पर श्रवण क्षेत्र धाम में आयोजित भव्य श्रवण क्षेत्र धाम महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हुआ। पूरे धाम परिसर में जलाए गए 21 हजार दीपों की रौशनी ने वातावरण को दिव्य एवं अलौकिक बना दिया। दीपों की मिणमिणाती लौ और भक्ति रस से सराबोर धाम की पावन वादी में श्रद्धा, संस्कृति और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदस्य विधान परिषद हरिओम पाण्डेय एवं कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों व श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर देव दीपावली का शुभारंभ किया।

महोत्सव में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी, तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

दीप प्रज्ज्वलन में स्काउट-गाइड, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिसके परिणामस्वरूप पूरा श्रवण क्षेत्र धाम दीपमालाओं की रौशनी में नहाया हुआ नजर आया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और देव दीपावली के पवित्र क्षणों के साक्षी बने।

महोत्सव के दौरान आयोजित सांस्कृतिक संध्या में स्थानीय कलाकारों ने भक्ति एवं लोकगायन की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में की गई आतिशबाजी ने उत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिए। महोत्सव के सफल आयोजन में श्रवण क्षेत्र धाम महोत्सव न्यास के अध्यक्ष एवं संस्कार भारती जिला अध्यक्ष डॉ. अनुपम पाण्डेय का विशेष योगदान सराहा गया। भव्य दीपोत्सव ने जहां श्रवण धाम की धार्मिक महिमा को नई आभा प्रदान की, वहीं जिले के सांस्कृतिक परिवेश में भी नव ऊर्जा का संचार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments