Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरशॉर्ट सर्किट से लगी आग,छप्पर नुमा मकान जलकर राख

शॉर्ट सर्किट से लगी आग,छप्पर नुमा मकान जलकर राख

अम्बेडकर नगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जैतपुर रामनगर नरसिंहपुर निवासी रक्षा राम पुत्र वीपत के छप्पर नुमा मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।पीड़ित ने बताया कि रात करीब सवा ग्यारह बजे छप्पर से अचानक आग की लपटें निकलने लगी। हल्ला गुहार से ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आग पर किसी तरह काबू पाया, लेकिन तब तक घर के सभी जरूरी सामान, कपड़े अनाज व दैनिक रोजमर्रा की तमाम जरूरी समान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित ने बताया के छप्पर में एक बल्ब उजाले के लिए लगाया गया था उसी जगह से आग ने विकराल रूप धारण किया और सारा आशियाना जलाकर राख कर दिया। पीड़ित ने प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments