Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहिंदू धर्म पर दुकानदार ने की अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर युवक...

हिंदू धर्म पर दुकानदार ने की अभद्र टिप्पणी, विरोध करने पर युवक को पीटा मुकदमा दर्ज


जलालपुर अंबेडकर नगर। मुस्लिम दुकानदार द्वारा हिंदू धर्म के विरुद्ध अपशब्द बोलने से हिन्दू युवक द्वारा मना करने पर दुकानदार ने युवक पर डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।पडोस के लोगो ने बीच बचाव करते हुए घायल को इलाज हेतु अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्राणघातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।प्रकरण कोतवाली  क्षेत्र के गोलपुर बाजार की है। सकरा दक्षिण निवासी एहसानुल्लाह गोलपुर बाजार में अंडे की दुकान चलाता है। शुक्रवार दोपहर को गोलपुर निवासी अर्जुन राजभर एहसानुल्लाह के अंडे की दुकान पर  गया था जहां मुस्लिम दुकानदार ने हिंदू देवी देवताओं के प्रति अपशब्द बोलने लगा।जिसका अर्जुन ने  विरोध किया तो एहसानुल्लाह नाराज हो गया और एक डंडा लेकर उसके ऊपर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में हिन्दू युवक का सिर फट गया। जब तक अन्य लोग पहुंचते मुस्लिम दुकानदार दूकान बंद कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने खून से लथपथ युवक को बसखारी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने पीड़ित अर्जुन राजभर की तहरीर पर दुकानदार के विरुद्ध धर्म के प्रति अपमानजनक टिप्पणी प्राण घातक हमला समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments