Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदुकानदार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

दुकानदार पर जानलेवा हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार


जलालपुर अम्बेडकर नगर। मालीपुर थाना क्षेत्र में दबंगों ने एक दुकानदार को दुकान में घुसकर बेरहमी से पीट दिया। लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से किए गए इस हमले में दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका हाथ टूट गया। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा है।

मालीपुर चौराहा निवासी दुकानदार शिवम जायसवाल जलालपुर रोड स्थित शराब ठेका के पास नमकीन, पानी और कोल्ड ड्रिंक की दुकान चलाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित के अनुसार, 21 जनवरी की रात लगभग साढ़े नौ बजे वह दुकान पर मौजूद था, तभी दुर्गेश सिंह उर्फ छोटू, अमन सिंह निवासी मंसूरपुर, आलोक मिश्रा निवासी ताहापुर और हैप्पी यादव उर्फ निखिल यादव निवासी करीमपुर थाना मालीपुर उसकी दुकान पर पहुंचे और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगे।

पैसे देने से इनकार करने पर आरोपियों ने दो वर्ष पूर्व की पुरानी रंजिश का हवाला देते हुए जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौज शुरू कर दी। जान बचाने के लिए शिवम दुकान से बाहर भागा, लेकिन चारों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और लात-घूंसों व लोहे की रॉड से बुरी तरह पीट दिया। हमले में शिवम का बायां हाथ टूट गया, जबकि सिर में गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया।

आरोप है कि हमलावरों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की और बिक्री का नकद पैसा लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments