Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरधार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया शिव रात्रि का पर्व

धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया शिव रात्रि का पर्व


बसखारी अंबेडकर नगर। देवाधिदेव महादेव एवं माता पार्वती की स्तुति का महा पर्व शिवरात्रि बुधवार को क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाया गया।इस पर्व पर शिव भक्तों ने व्रत धारण कर धार्मिक अनुष्ठान करते हुए शिवालयों में विधि विधान से पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना  के साथ  प्रसाद वितरण एवं बृहद भंडारे का आयोजन भी किया गया।शिवरात्रि के पावन पर्व पर शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। माता पार्वती व शिवजी के वैवाहिक वर्षगांठ के रूप में मनाये जाने वाले इस पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों ,मठो एवं विशेषकर शिवालयों को रंग बिरंगी झालरों एवं पुष्पों से सजाया गया। इस पावन पर्व पर महादेव एवं माता पार्वती की पूजा अर्चना के लिए सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। इस अवसर पर कई समाजसेवियों के द्वारा शिवालियों के निकट ठंडाई व प्रसाद वितरण किया गया। कहीं-कहीं शिव भक्तों ने शिवालयों पर शिव चर्चा व रुद्राभिषेक का अनुष्ठान भी किया। इस अवसर पर शिव बारात भी निकली गई।जिसमें सजाई गई झांकियां लोगों को मंत्र मुग्ध कर रही थी। बृहद भंडारे के आयोजन मे भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। तो वहीं कुछ शिवालयों पर भक्तों की व्यवस्था में लगे श्रद्धालुओं ने बताया कि कल गुरुवार को भी भंडारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं विद्यालयो में भी इस महापर्व पर  छात्र एवं छात्राओं ने शिवजी एवं हनुमान जी के चित्र के समक्ष शिव स्त्रोत का पाठ कर हवन पूजन किया। गायत्री संस्कृत माध्यमिक विद्यालय भटपुरवा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बच्चों को शिवरात्रि पर्व के महत्व के बारे में भी विस्तार पूर्वक बताया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments