Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरहरहर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, जलाभिषेक के लिए दिनभर...

हरहर महादेव के जयकारों से गूंज उठे शिवालय, जलाभिषेक के लिए दिनभर लगी रही भक्तों की भीड़


अंबेडकर नगर। इस बार 8 मार्च को भक्ति एवं शक्ति के समागम का महाशिवरात्रि पर्व क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में आस्था एवं भक्ति के साथ धूमधाम के साथ मनाया गया। शुक्रवार को शिवरात्रि के महापर्व पर क्षेत्र के सभी शिवालयों में पूजा अर्चना के लिए शिव भक्तों की लंबी कतार लगी रही। वैसे तो हर साल 8 मार्च दिन सिर्फ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता था। लेकिन इस बार 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के साथ महाशिवरात्रि के महापर्व का धार्मिक उल्लास भी शिवालियों में देखने को मिला।

जिसमें नारी शक्ति की भागीदारी सबसे अधिक रही। “महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों” के लिए मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि पर्व के अद्भूत संयोग से क्षेत्र में धार्मिक उल्लास के साथ महिला सशक्तिकरण की झलक शिवालियों में भी देखने को मिली।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर भगवान भोलेनाथ ने मां पार्वती संग विवाह किया था। साथ ही महाशिवरात्रि पर्व को मनाने के पीछे एक दूसरी मान्यता के यह भी है कि इस दिन देवाधिदेव महादेव पृथ्वी लोक पर आकर सभी शिवालयों में वास करते हैं। और श्रद्धा पूर्वक गाय के दूध व गंगा जल के साथ शिव जी को प्रिय गन्ने का छोटा छोटा टुकड़ा, देशी बेर, बेलपत्र, भांग,धतूर, गुड़,धतूर पुष्प के साथ कई प्रकार के पुष्पो ,अबीर, चन्दन आदि पूजा सामग्रियों के साथ माता गौरी के साथ शिव जी की सच्चे मन से पूजा आराधना करने से शिव भक्तों को मनोवांछित फल मिलता है।ऐसे में हर एक शिवभक्त उपरोक्त पूजा सामग्रियों के साथ इस दिन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करता है और विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हुए अपनी मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना करता है। महाशिवरात्रि के पर्व पर शिवबाबा ,  जिला मुख्यालय के विभिन्न शिवालयों भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। वही बसखारी क्षेत्र के शिवालयों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अमला भी पूरी सक्रियता के साथ जुटा रहा। बसखारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार फखीरे दास भी अधीनस्थ राजस्व कर्मियों एवं मय फोर्स के साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों के आसपास भ्रमण करते रहे।


चेयरमैन ने पूजा आराधना कर शिवालयों पर साफ़ सफाई का लिया जायजा


नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा  क्षेत्र के शिवालयों एवं मठ मंदिरों पर साफ सफाई की अच्छी व्यवस्था की गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता शिवरात्रि महापर्व की सुबह स्थानीय शिवालय में जाकर पूजा अर्चना की। और क्षेत्र के शिवालयों मठ मंदिरों व नगर को पूर्ण रूप से स्वच्छ एवं साफ सफाई व्यवस्था एवं चुने का छिड़काव करने के लिए एक दिन पूर्व ही नगर पंचायत कर्मचारी को निर्देशित कर दिया था। जो महाशिवरात्रि के पावन पर्व के दिन नगर पंचायत क्षेत्र में देखने को मिली ‌। चेयरमैन ने  शिवरात्रि एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन स्वयं क्षेत्र के सवारे में मठ मंदिरों पर जाकर साफ सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments