Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअपनी मांगो को लेकर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

अपनी मांगो को लेकर शिक्षामित्रों ने किया प्रदर्शन

अयोध्या। सिविल लाइन स्थित गांधी पार्क में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मित्र संघ के बैनर तले संघ के जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा के नेतृत्व में शिक्षामित्रों ने प्रदर्शन किया गया। इस दौरान अपनी पांच सूत्रीय मांगों मांगों को लेकर एक संबंधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा गया।
जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों और शिक्षा मित्रों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को चेताने का काम किया है दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि हमारी प्रमुख मांगे शिक्षामित्रों को नियमावली में संशोधन करके पुनः नियमित किया जाए। इसके साथ-साथ नई शिक्षा नीति में शिक्षामित्रों को भी सम्मिलित करते हुए उनका भविष्य सुरक्षित किया जाए। शिक्षामित्रों का समायोजन प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रदेश के शिक्षामित्रों को 12 महीने और 62 वर्ष तक जीवन यापन लायक वेतन दिया जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिजनों को सहायता राशि व उनके आश्रितों को नियुक्ति प्रदान की जाए। इसलिए हमारी और समझ शिक्षामित्रों की मांग है कि सभी की मांगों को अभिलंब पूर्ण करें जिससे शिक्षामित्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके इसी के साथ साथ यदि हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो लखनऊ में 11 और 12 जनवरी को शिक्षा मिशन शिक्षा मित्र सम्मान बचाओ रैली करेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार व शासन की होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments