Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरअज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग

अज्ञात कारणों से छप्पर में लगी आग

जलालपुर अंबेडकरनगर। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागव ग्राम पंचायत के पुरवा चौबे का पुरा में शुक्रवार सुबह छप्पर युक्त मकान में लगी आग से अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों और दमकल कर्मियों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया तब तक उसमें रखा गया पशुओं का चारा, चारपाई, कपड़ा आदि जल गया। मकान मालिक राम जियावन निषाद ने विपक्षियों पर आग लगाने का आरोप लगा पुलिस को तहरीर दिया है।  चार दिन पहले गांव निवासी राम जियावन और विपक्षियों के बीच आबादी के विवाद को लेकर मारपीट हो गई थी। मारपीट में दोनों पक्षों के कुल 21 लोग घायल हो गए थे। पीड़ित रामजीवन ने बताया कि विपक्षी के लड़के मारपीट के बाद घर में आग लगाने और हत्या करने की धमकी दिए थे। धमकी के बाद शुक्रवार को आग लगा भी दिया गया। ग्रामीणों और फायर कर्मियों के प्रयास से आग बुझा दी गई जिससे अन्य घर और सामान बच गया। कोतवाल संत कुमार सिंह ने ऐसी तहरीर मिलने से इनकार किया। तहसीलदार धर्मेंद्र यादव ने बताया लेखपाल को भेजकर आकलन कराया जाएगा। रिपोर्ट के बाद नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments