Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां जनता से करें साझा...

सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार की उपलब्धियां जनता से करें साझा : धन सिंह रावत


◆ सर्किट हाउस में हुआ सोशल मीडिया संवाद का कार्यक्रम


अयोध्या। सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष विषय पर लोकसभा अयोध्या का सोशल मीडिया संवाद सर्किट हाउस में आयोजित किया गया। उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि जनसंवाद का सबसे बड़ा माध्यम सोशल मीडिया है। समाज का हर वर्ग सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे से जुड़ा हुआ है। मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को सोशल मीडिया के माध्यम से लोगो से साझा करें। इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर पार्टी की सोशल मीडिया की टीम एक्टिव होकर कार्य रहे। जिसे बाकी पदाधिकारी व कार्यकर्ता शेयर भी करें।सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि बीते 9 वर्षो में देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मोदी सरकार के सर्वांगीण, सर्वसमावेशी व सर्वस्पर्शी विकास में देश का कोई भाग अछूता नहीं है। अयोध्या के विकास के लिए सरकार ने हजारों करोड़ की योजनाएं दी है। सोशल मीडिया के संयोजकों को इसका गहनता से अध्ययन करना चाहिए। सरकार की यह उपलब्धियां जनता के बीच सोशल मीडिया के माध्यम से जाय इसके लिए एक रणनीति बनाकर कार्य करना चाहिए। इसके लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आपस में भी संवाद होना अति आवश्यक है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व अमित सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर सक्रियता बढ़ाने का कार्यकर्ताओं से आवाहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, पूर्व विधायक बाबा गोरखनाथ, पूर्व जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, महामंत्री राघवेन्द्र पाण्डेय, सोशल मीडिया लोकसभा संयोजक विवेक पाण्डेय, जिला संयोजक प्रवेश कुमार मिश्रा, मिल्कीपुर विधानसभा संयोजक सुनील चतुर्वेदी, बीकापुर विधानसभा संयोजक देवा मौय,र् रुदौली विधानसभा संयोजक अमर तिवारी , महानगर संयोजक लवकुश यादव, गौरव सिंह प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments