Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पदुमपुर के नेतृत्व में किया गया शरबत...

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पदुमपुर के नेतृत्व में किया गया शरबत का वितरण


आलापुर अंबेडकर नगर । आलापुर तहसील क्षेत्र अंतर्गत पदुमपुर बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पदुमपुर के नेतृत्व में शरबत वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कड़क धूप व गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। आए दिन विभिन्न संस्थाओं के माध्यम से कहीं पर ठंडा पानी, कहीं पर शरबत तो कहीं पर ओआरएस का वितरण किया जा रहा है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल पदुमपुर के व्यापार मंडल अध्यक्ष और व्यापार मंडल के पदाधिकारियो, स्थानीय व्यापारियों के सहयोग से शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने शरबत पीकर अपनी प्यास बुझाई। व्यापार मंडल के इस कार्यक्रम का लोगों ने बहुत ही सराहनीय कार्य बताया। लोगों ने बताया कि ऐसे कार्य से लोगों में लोगों के प्रति प्यार और आत्मविश्वास जगाने का कार्य करती है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के व्यापार मंडल अध्यक्ष अरविंद तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, व्यापार मंडल के संरक्षक आत्मा प्रसाद जायसवाल, महामंत्री रामचंद्र जायसवाल, संगठन मंत्री कृष्ण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष श्याम जी अग्रहरि, कोषाध्यक्ष गौरव चतुर्वेदी, प्रमोद गुप्ता, राम चंद्र निषाद,गोलू निषाद, अजय, गोविंद सहित सैकड़ों पदाधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments