Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरश्रद्धा यादव की पुण्यतिथि पर 55 महिलाओं को वितरित हुईं सिलाई मशीनें

श्रद्धा यादव की पुण्यतिथि पर 55 महिलाओं को वितरित हुईं सिलाई मशीनें


बसखारी अम्बेडकर नगर।प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डा शरद यादव की पत्नी स्वर्गीय श्रद्धा यादव की प्रथम पुण्यतिथि पर ट्रस्ट के द्वारा 55 गरीब व असहाय महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु सिलाई मशीन वितरित किया गया।

सिलाई मशीन वितरण के पूर्व कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों ने स्वर्गीय श्रद्धा यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।पुण्यतिथि कार्यक्रम में ट्रस्ट एवं महिला सशक्तिकरण की दिशा में स्वर्गीय श्रद्धा यादव के द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों को याद करते हुए कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री एवं सांसद लाल जी वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा किए जा रहे इस कार्य से महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं उनके रोजगार सृजन हेतु एक सृजनात्मक कार्य के साथ-साथ प्रेरणादायी कदम है। पूर्व मंत्री एवं अकबरपुर विधायक रामचंद्र राजभर ने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा नि:शुल्क वितरित किए जा रहे सिलाई मशीनों से समाज के निचले पायदान पर खड़े परिवार को आत्मनिर्भर होने का मौका मिलेगा। पूर्व मंत्री टांडा विधायक राम मूर्ति वर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा महिला सशक्तिकरण की ही दिशा में नहीं बल्कि विभिन्न सामाजिक क्षेत्र में किया जा रहा है कार्य लोगों के लिए प्रेरणादायी है। जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू, वर्मा ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह, ब्लॉक प्रमुख सुरजीत वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉक्टर प्रतिमा यादव, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, हिंदुस्तान के ब्यूरो चीफ सर्वजीत त्रिपाठी, राष्ट्रीय स्वरूप के ब्यूरो चीफ अरविंद मिश्रा, संदीप यादव, सुशील यादव, अंकुर माझी, सैयद ख़ालिक़ अशरफ, गप्पू चौधरी, पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा सहित कई अन्य लोगों ने संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष डॉ शरद यादव एवं उनके पिता वरिष्ठ समाजसेवी कैलाश यादव के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉक्टर शरद यादव द्वारा प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से सामूहिक विवाह कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, गरीब परिवार के 26 बच्चों की शिक्षा का खर्च के साथ गरीब व असहाय लोगों की समय-समय पर मदद आदि सामाजिक कार्य किया जाता रहा हैं। जिसमे ट्रस्ट के संस्थापक/अध्यक्ष डॉ शरद यादव की पत्नी श्रद्धा यादव की प्रेरणादाई भूमिका रहती थी। वह महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य करने के लिए ट्रस्ट के लोगों को प्रेरित करती रहती थी। जिनकी बीते 28 जून को बहुत ही कम उम्र में असमय मृत्यु हो गई। उनके द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयास को जीवंत रखने के लिए ट्रस्ट के द्वारा उनकी प्रथम पुण्यतिथि पर गरीब व असहाय महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं रोजगार सृजन हेतु सिलाई मशीन का वितरण किया। इस दौरान सिलाई मशीन पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर आत्मनिर्भरता की आशा की किरण दिखाई पड़ी। इस दौरान ट्रस्ट के उपाध्यक्ष अमित कुमार यादव, कोषाध्यक्ष जावेद राइन, सचिव मोहम्मद इरफान, मोनू राइन, बजरंग सिंह, सलिल यादव, हिमांशु सोनी, राजू सिंह आदि लोग मौजूद रहे। संचालन कुमेल अहमद एवं पत्रकार सुभाष गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments