Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअवध विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद बैठक में कई अहम फैसले, नए पाठ्यक्रमों को...

अवध विश्वविद्यालय की विद्यापरिषद बैठक में कई अहम फैसले, नए पाठ्यक्रमों को मिली मंजूरी


अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कौटिल्य प्रशासनिक भवन सभागार में कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को विद्यापरिषद की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन एवं ऑफलाइन) में  संपन्न हुई, जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में आवासीय परिसर में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों से संबंधित अध्ययन बोर्ड की बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुमोदन पर विचार कर स्वीकृति प्रदान की गई। इस दौरान गणित एवं सांख्यिकी विभाग में संचालित एमएससी गणित (सांख्यिकी) पाठ्यक्रम के स्थान पर एमएससी गणित संचालित किए जाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही ड्यूल डिग्री एवं ‘स्वयं’ नीति तथा परिसर में संचालित सीबीसीएस पाठ्यक्रमों की सूची के अनुमोदन पर भी विचार किया गया।

विद्यापरिषद की बैठक में नैक एट्रीब्यूट-5 के तहत लर्निंग एंड टीचिंग से जुड़े प्रस्तावों पर मंथन हुआ। वहीं सत्र 2026-27 से एम फार्म, एमएससी केमिस्ट्री, प्राणि विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, इंटीग्रेटेड एमटेक (कंप्यूटर, आईटी, इंस्ट्रूमेंटेशन व इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग), इंटीग्रेटेड एमसीए, भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रमाण पत्र पाठ्यक्रम एवं बहुविषयक लघु विषय के संचालन के प्रस्तावों पर विचार किया गया। बैठक में कुलसचिव विनय कुमार सिंह, वित्त अधिकारी पूर्णेन्दु शुक्ल सहित अनेक वरिष्ठ शिक्षाविद उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments