Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसात वर्ष की बालिका के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

सात वर्ष की बालिका के साथ अधेड़ ने किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

जलालपुर, अंबेडकर नगर। आम बीनने के बहाने एक अधेड़ द्वारा घर में ले जाकर 7 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दिया है। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम आंधी तूफान के चलते कुछ आम गिरे हुए थे तभी गांव के राम शिरोमणि उपाध्याय 55वर्ष द्वारा 7 वर्षीय बालिका को बुलाकर आम बीनने के लिए कहा बालिका ज्यौ उसके पास पहुंची उसको लेकर कमरे के अंदर चले गए जहां उसके साथ दुष्कर्म करने लगे लड़की की चीख पुकार पर मौजूद वहां बच्चों ने गांव वालों को सूचना दिया। गांव वालों ने आरोपी को घेर लिया और दरवाजा खोलने के लिए कहने लगे लेकिन आरोपी द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया तत्पश्चात गांव वालों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को इलाज हेतु एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा जहां से लखनऊ रिफर कर दिया गया वहीं आरोपी मौका पाकर फरार हो गया परिजनों की तहरीर पर मालीपुर पुलिस ने 376 पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मालीपुर थाना अध्यक्ष प्रेमचंद ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments