Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजनपद में सामने आया हीट स्टोक का गम्भीर मामला, यातायात उपनिरीक्षक की...

जनपद में सामने आया हीट स्टोक का गम्भीर मामला, यातायात उपनिरीक्षक की मौत


◆ भीषण गर्मी ने दिखाया विकराल रुप, जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त


◆ एक और सिपाही को भी किया गया है जिला चिकित्सालय में भर्ती


अयोध्या। भीषण गर्मी ने अपना विकराल रुप दिखाया है। जनपद में हीट स्टोक से मौत का मामला सामने आया है। अयोध्या के नयाघाट पर ड्यूटी कर रहे यातायात निरीक्षक की हीट स्टोक के कारण मौत हो गयी। वहीं गर्मी की वजह से एक सिपाही को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।


विनोद सोनकर (File Photo)

देवरिया जिले के रुद्रपुर के रहने वाले यातायात उपनिरीक्षक 53 वर्षीय विनोद सोनकर दो महीने पहले ही लखनऊ से स्थानांतरित होकर अयोध्या आये थे। शनिवार को उनकी ड्यूटी नयाघाट पर थी। दिन में उन्हें बुखार की शिकायत थी। शाम होने के बाद भीषण गर्मी से स्वास्थ्य खराब होने पर वह नयाघाट पुलिस चौकी पर बैठ गये। लौटते समय गुदड़ी बाजार के पास वह बेहोश हो गये। लोगो ने उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उनकी मौत हो गयी।



यातायत एसपी आरएस गौतम ने बताया कि टीएसआई विनोद सोनकर की दोपहर में डयूटी करते समय तब्यत खराब हो गयी। जिनकी जिला चिकित्सालय में मौत हो गयी। उनको न्यूरों की प्राब्लम थी। डाक्टरों ने मौत का कारण हीट स्टोक बताया है। वहीं आरजीआरएस सेल में काम करने वाले 29 वर्षीय संजीव कुमार सिंह को हीट स्टोक के कारण जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments