Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबहू और नातिन पर अवैध संबंधों को लेकर हत्या का गंभीर आरोप

बहू और नातिन पर अवैध संबंधों को लेकर हत्या का गंभीर आरोप


◆ माँ ने थाने में दी तहरीर, पुलिस कर रही जांच


अम्बेडकर नगर। थाना अहिरौली क्षेत्र के अशरफपुर बरवा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में आम के पेड़ से फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी रामतीरथ गुप्ता के रूप में हुई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पोस्टमार्टम के उपरांत जब शव घर लाया गया, तो मृतक की पत्नी और बेटी ने जल्द से जल्द अंतिम संस्कार की जिद शुरू कर दी। वहीं, मौके पर मौजूद मृतक की बहनों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि जब तक मृतक की मां सुरेमना देवी हरियाणा से नहीं आ जातीं, तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।

शुक्रवार सुबह जब मृतक की वृद्ध मां सुरेमना देवी घर पहुंचीं और बेटे का शव देखा, तो वह दहाड़ें मार-मार कर रोने लगीं। उनका करुण क्रंदन सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या है।

मृतक की मां ने शुक्रवार को अहिरौली थाने पहुंचकर अपनी बहू मंजू देवी, नातिन तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहू और नातिन के किसी अन्य पुरुष से अवैध संबंध थे, जिससे अक्सर घर में विवाद होता था। इसी विवाद के चलते उनके बेटे की हत्या कर उसे फांसी का रूप दे दिया गया।

थानाध्यक्ष अहिरौली ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। मामले को लेकर गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments