Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगायब हुए युवक का शव कुएं में पाए जाने से सनसनी

गायब हुए युवक का शव कुएं में पाए जाने से सनसनी

बसखारी अंबेडकर नगर। सोमवार को बसखारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामडीह सराय में स्थित कुएं में एक सप्ताह पूर्व गायब हुए युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।शव के चेहरे पर कीड़ा रेगने के कारण पहले तो उसकी पहचान नहीं हो पाई। लेकिन खबर पाकर थोड़ी ही दूरी पर रहने वाले जब परिजन मौके पर पहुंचे तो उन्होंने कपड़े और हाथ में पहने हुए अंगूठी से मृतक युवक की पहचान विमलेश उर्फ देवा पुत्र दयाराम उम्र 28 वर्ष निवासी रामडीह सराय गढ़ा के रूप में की। बताया जाता है कि युवक की शादी 4 वर्ष पूर्व मैना पुत्री राम पाल निवासी भोजपुर के साथ हुई थी। जो शादी के बाद से ही मायके में रह रही थी। और उसने मृतक युवक के साथ परिजनों पर उत्पीड़न आदि आरोप लगाते हुए महिला थाने में प्रार्थना पत्र भी दिया था।इसी बीच बीते 6 मार्च की सुबह 6:00 बजे के करीब मृतक युवक बिमलेश भी घर से कहीं चला गया। जिसके बाद से परिजन रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर उसकी खोजबीन कर रहे थे।  सोमवार दोपहर 3:00 के करीब बकरी चरा रहे कुछ बच्चों ने कुएं में एक युवक का शव उतराता हुआ देखकर  शोर मचाना शुरू कर दिया।कुएं में शव मिलने की खबर सुनकर राहगीरों व स्थानीय ग्रामीणों की भीड़  कुए के पास जुटने लगी। लेकिन शव के चेहरे पर कीड़े रेगने के कारण मृतक युवक की पहचान कोई नहीं कर पा रहा था। खबर पाकर रोते बिलखते मृतक के भाई और उसकी मां ने मौके पर पहुंचकर कपड़े व हाथ में पहने हुई अंगूठी से शव की पहचान की। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से निकलवाकर पंचनामा भरवाते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक युवक का पत्नी से विवाद के कारण उसके डिप्रेशन में आने की बात बताई जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई यह रहस्य का विषय बना हुआ है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक अश्विनी कुमार मिश्र ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।मामले में प्रार्थना पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments