Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमजदूर का शव फंदे से लटकाता हुआ पाया जाने से सनसनी

मजदूर का शव फंदे से लटकाता हुआ पाया जाने से सनसनी

बसखारी अंबेडकर नगर। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ पाए जाने से सनसनी फैल गई। घटना बसखारी विकासखंड के हंसवर थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है।

जहां पर  बकड़ापुर लखनपुर  थाना हंसवर निवासी खुशीराम उम्र लगभग 22 वर्ष पुत्र स्वर्गीय जग बहादुर का शव उसके घर के एक कमरे में फंदे से लटकता हुआ पाये जाने से सनसनी फैल गई। मृतक खुशीराम एक ईट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करता था।जब वह शुक्रवार को  भट्टे पर कार्य करने नहीं पहुंचा तो शाम को  भट्ठे पर काम करने वाले कुछ लोग उसका पता करने के लिए उसके घर पर आए। और उसके चचेरे भाई लक्ष्मण से खुशीराम के बारे में पूछा तो लक्ष्मण पता करने के लिए घर के अंदर गया। जहां पर  खुशीराम का शव फंदे से लटकता हुआ देख उसके होश उड़ गये। घटना की जानकारी मौके पर मायके में मौजूद पत्नी प्रियंका व पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया जाता है कि मृतक की पत्नी प्रियंका अपने दोनों अबोध बच्चों के साथ कुछ दिन पूर्व मायके  चली गई थी। मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी के प्रार्थना पत्र पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मुख्यालय भेज दिया। वही मौत कैसे हुई इसके लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है।इस संदर्भ में प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश चंद्र मिश्र ने जरूरी कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की बात बताते हुए कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल पाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments