Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतृतीय पुण्य तिथि पर याद किए गए वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्रा

तृतीय पुण्य तिथि पर याद किए गए वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्रा


अम्बेडकर नगर। जिले मे एक निर्भीक पत्रकार के रुप में पहचान रखने वाले पत्रकारिता जगत के पुरोधा रहे पत्रकार मनीष मिश्रा को उनके तीसरी पुण्यतिथि पर याद किया गया। जिला मुख्यालय के अयोध्या समाचार के कार्यालय पर पत्रकार , समाजसेवियों ने उन्हें याद करते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा में उनके निर्भिक पत्रकारिता के बारे में चर्चा की गई। उपज के  जिलाध्यक्ष सुभाष गुप्ता ने कहा कि लगभग दो दशक तक पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान देने वाले स्वर्गीय मनीष मिश्रा अल्प आयु में आज ही के दिन हम लोगो को छोड़कर चले गए थे। गरीबों, शोषितों, पीड़ितों को अपनी लेखनी के माध्यम से न्याय दिलाते रहते थे। उनके, बेबाक व निर्भीक खबरों की आज भी चर्चा होती रहती है। महेंद्र मिश्र ने कहा कि मनीष मिश्रा पत्रकारिता के क्षेत्र में जिले के गौरव थे। उन्होंने कहा कि मै भाग्यशाली हूं कि उनके सानिध्य में कार्य करने का अवसर मिला। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में पत्रकार दुर्गेश पाण्डेय, अखण्ड सिंह, भाजपा नेता मनोज गुप्ता, लालमणि पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, रजनीश कुमार, अतुल पाल, चंदन गुप्ता, अमित गुप्ता, देव पाण्डेय, नीरज त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments