Tuesday, June 10, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरवरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र की धर्मपत्नी उर्मिला देवी का निधन, क्षेत्र में...

वरिष्ठ पत्रकार बचुली मिश्र की धर्मपत्नी उर्मिला देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर


बसखारी, अंबेडकर नगर। जनमोर्चा के वरिष्ठ मान्यता प्राप्त पत्रकार एवं महात्मा गोविंद साहब इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता बचुली मिश्र की धर्मपत्नी तथा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका उर्मिला देवी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी और स्थानीय लोग उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करने लगे।

उर्मिला देवी (70) पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। सोमवार शाम लगभग पांच बजे उन्होंने बुकिया मखदूमपुर स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके पति बचुली मिश्र ने जानकारी दी कि उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को प्रातः चहोड़ा घाट पर किया जाएगा।

उर्मिला देवी के निधन की खबर सुनकर जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता, उपज के जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विधायक त्रिभुवन दत्त, नगर पंचायत अध्यक्ष किछौछा ओमकार गुप्त, शैलेंद्र मिश्रा, दिलीप गुप्ता, अरुण मिश्रा, अरविंद तिवारी, नरेंद्र तिवारी समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।

स्व. उर्मिला देवी एक शिक्षाविद् के रूप में जानी जाती थीं और समाज सेवा में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है। उनके निधन से शिक्षा जगत एवं सामाजिक क्षेत्र में एक अपूरणीय क्षति हुई है।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments