Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ व नव मतदाताओं को किया...

16 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर वरिष्ठ व नव मतदाताओं को किया गया सम्मानित


अयोध्या। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या में जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ मतदाताओं, नव मतदाताओं तथा निर्वाचन कार्यों में बेहतर कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ मतदाताओं कलावती, गुड्डी वर्मा, रफीक, चौतराम एवं भगवानदास को साल भेंट कर माल्यार्पण किया गया। वहीं 18 वर्ष आयु वर्ग के पहली बार मतदाता बने युवाओं साधना विश्वकर्मा, तान्या चौरसिया, चाँदनी एवं अनुष्का को मतदाता पहचान पत्र, बैज व टोपी पहनाकर सम्मानित किया गया।

प्रगाढ़ पुनरीक्षण–2026 में बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों प्रज्ञा श्रीवास्तव, शैल कुमारी, श्रुति श्रीवास्तव, रघुनाथ मौर्या, अजय पाण्डेय, साधना वर्मा एवं सबनम तथा बीएलओ सुपरवाइजर रीना तिवारी, अशरफ अली एवं श्रेया जायसवाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त रंगोली, क्विज और चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को भी प्रशस्ति पत्र व शब्दकोष देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित नागरिकों और मतदाताओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी और तब से आयोग स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि कोई भी मतदाता छूटे नहीं और प्रत्येक मतदाता मतदान अवश्य करे। साथ ही युवा मतदाताओं से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने और आगामी चुनावों में मतदान करने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अनिरुद्ध प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर राम प्रसाद त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्य तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments