संविधान दिवस पर राजनैतिक दलों के कार्यालयों पर गोष्ठियों का हुआ आयोजन
जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय गुलाबबाड़ी में संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व संचालन जिला महासचिव बख्तियार खान ने किया। पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने संविधान के साथ खिलवाड़ करना शुरू कर दिया है इसका जीता जागता उदाहरण उत्तर प्रदेश की 9 सीटों का उपचुनाव है। यूपी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने सभी हदें पार कर दी हैं । जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि संविधान की रक्षा केवल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ही कर सकते है। सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महासचिव बख्तियार खान पूर्व विधायक जयशंकर पांडे प्रदेश सचिव माखनलाल यादव, एजाज अहमद ओ.पी.पासवान, रक्षा राम यादव मायाराम यादव, आकिब खान, अंसार अहमद, कैलाश कोरी, गोविंद विश्वकर्मा, समरपाल यादव, जय सिंह यादव, अखिलेश कुमार, जेपी यादव, ललित यादव,कृष्णा चौधरी, मिर्जा सादिक,दान बहादुर सिंह, वसी हैदर, राकेश कोरी,विश्वनाथ कोरी, अतुल यादव, अजय यादव,अनुभव रावत, मोहम्मद असलम, आशीष वर्मा, जगदीश यादव, राजित राम यादव, अमृतलाल वर्मा, फरीद कुरैशी, फूलचंद यादव, सूर्यभान यादव, महमूद खान,अनस खान, विशाल यादव, अबसार अहमद मौजूद रहे।