Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजहांगीरगंज विकास खंड मुख्यालय पर महिला लाभार्थियों के साथ संगोष्ठी का आयोजन,...

जहांगीरगंज विकास खंड मुख्यालय पर महिला लाभार्थियों के साथ संगोष्ठी का आयोजन, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग


आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज मुख्यालय पर शनिवार को ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खंड स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में सैकड़ों की संख्या में महिला लाभार्थियों ने भाग लिया और विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता प्राप्त की। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सतीश कुमार सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविन्द सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ (आईएसबी) अरुण कुमार चतुर्वेदी ने प्रभावशाली ढंग से किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए एडीओ पंचायत योगेन्द्र नाथ सिंह, एडीओ समाज कल्याण चन्द्र भूषण राव, बीएमएम इन्द्रेश कुमार व प्रिंस कुमार, तथा एपीओ अजय कुमार ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और समूह से जुड़ी महिलाओं को इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि अरविन्द सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को समूहों के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाना बेहद जरूरी है, ताकि ग्रामीण महिलाएं सशक्त बन सकें और समाज में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विशेष रूप से केयर टेकर अकथरा नरायनपुर विनीता निषाद को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा देवरिया लाला व बैरी बुजुर्ग की रोजगार सेविकाओं समेत दर्जनों महिलाओं को भी सम्मान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने अपने विचार और लोकगीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। ग्राम पंचायत सचिव मांडवी उपाध्याय ने भी एक प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव रामजीत यादव, कृष्ण कुमार वर्मा, प्रदीप कुमार गुप्ता, अंशिका श्रीवास्तव, अनूप कुमार मिश्रा, प्रवीण कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं मौजूद रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments