Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन

रानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत संगोष्ठी का आयोजन


अयोध्या। रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत पूरा बाजार ब्लॉक सभागार में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर ने नारी नेतृत्व और लोककल्याण की मिसाल कायम की। उनका जीवन सेवा, न्याय और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है। आज की पीढ़ी को उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन विरल हस्तियों में हैं, जिन्होंने सत्ता में रहते हुए भी सेवा को प्राथमिकता दी। उन्होंने अपने राज्य में मंदिरों, धर्मशालाओं और जल संरचनाओं का निर्माण कराया, जिससे आज भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं। महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने सामाजिक समरसता को बढ़ावा दिया और महिलाओं को सम्मान दिलाने का कार्य किया। उनकी स्मृति में ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली अतीत से जोड़ने का माध्यम बनते हैं। मौके पर कपिल देव वर्मा, राम प्रीत वर्मा, वरूण चौधरी, दीपेन्द्र सिंह, स्वाती सिंह, हरभजन गौड़, अंकुर सिंह, अनूप वर्मा सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रधानों व बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments