Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसाम्प्रदायिक सद्भाव अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का हुआ आयोजन

साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का हुआ आयोजन


अम्बेडकर नगर। बी.एन. के. बी. पी. जी. कॉलेज, अकबरपुर में एन सी सी इकाई द्वारा साम्प्रदायिक सद्भाव अभियान के अंतर्गत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन ए. एन. ओ. लेफ्टिनेंट डॉ. विवेक कुमार तिवारी ने किया।

महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. शुचिता पांडेय ने अपने सम्बोधन में कहा  कि धार्मिक सद्भाव हमारे महानतम देश की समृद्ध परंपरा रही है। भारतीय संस्कृति और सभ्यता ने विश्व में जो ख्याति और सम्मान पाया है, वह विश्व के किसी और देश को नहीं मिला है। अपने प्राचीन संस्कृति और सभ्यता की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखना देश के हर नागरिक का कर्तव्य है, ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बना रहे और देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण रहे।

यह सप्ताह 19 नवंबर को राष्ट्रीय एकता दिवस से शुरु होकर 25 नवंबर झंडा दिवस को खत्म होता है। यह पर्व हमारे देश के विभिन्न जातियों, धर्मों और संप्रदायों को एक साथ लाने का कार्य करता है क्योंकि हम एक-दूसरे से भिन्न होकर भी एक ही हैं और हमारी असली पहचान हमारी राष्ट्रीयता यानी की हमारा भारतीय होना है। हमारी एकता ही हमारी असली शक्ति है।

सद्भावना दिवस सप्ताह के समापन पर टिकटों का वितरण कर धनराशि को एकत्रित करेगा। इन टिकटों के वितरण से एकत्रित धनराशि का प्रयोग प्रभावी पुनर्वास की योजनाओं के तहत सांप्रदायिक, जातीय या आतंकवादी हिसा में होने वाले अनाथ और निराधार बच्चों को सहायता प्रदान करना है।

इस अवसर डॉ. शशांक मिश्र, आलोक तिवारी, वागीश शुक्ल, अमित कुमार समेत एन. एन. सी. कैडेट्स और महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments