Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन

महिला दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन


अयोध्या। शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट द्वारा नन्द कान्वेंट स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला सशक्तिकरण के आयाम विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाक्टर शिप्रा सिंह व संचालन ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने किया।

संगोष्ठी में ऊष्मा वर्मा ने कहा कि हर वर्ष 8 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है। सम्पूर्ण विश्व की महिलाएँ देश, जात-पात, भाषा, राजनीतिक, सांस्कृतिक भेदभाव से परे एकजुट होकर इस दिन को मनाती हैं। डा. शिप्रा सिंह ने कहा कि हम महिलाओं को जागरूक होकर अपने अधिकार को छीन कर अपना अधिकार लेंगे। आरडी आनंद ने कहा कि सामनाधिकार की यह लड़ाई आम महिलाओं द्वारा शुरू की गई थी। प्राचीन ग्रीस में लीसिसट्राटा नाम की एक महिला ने फ्रेंच क्रांति के दौरान युद्घ समाप्ति की माँग रखते हुए इस आन्दोलन की शुरूआत की। विनीता कुशवाहा ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिये जागरूक करते हुए कहा कि हमे किसी से भीख नही मांगनी है अपनी लड़ाई खुद लड़ना होगा।

ट्रस्ट के चेयरमैन सत्यभान सिंह जनवादी ने बताया कि संगोष्ठी के बाद 35 मातृशक्ति को “सशक्त नारी सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महावीर पाल, बालकिशन यादव, रजनीकांत कॉमरेड रामदुलारे, गंगाराम भगत सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments