Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी

नारी सशक्तिकरण विषय पर आयोजित हुई गोष्ठी

आलापुर अंबेडकरनगर। लल्लन जी ब्रह्मचारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजेसुलतानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना  शिविर के चौथे दिन नारी सशक्तिकरण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रबंधक सुरेंद्र नाथ सिंह ने की। शिविरथियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ विद्यासागर श्रीवास्तव ने कहा कि पहले महिला का दायरा सीमित होता था लेकिन आज हम राष्ट्र के चौमुखी विकास में महिलाओं की भागीदारी देख रहे हैं ।उन्हें जागरूक करना और अधिकार देना बहुत जरूरी है। आजाद भारत में वह सामाजिक ,आर्थिक, राजनीतिक और कानूनी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। महिलाएं आत्मनिर्भर हो और अपने जीवन के विषय में स्वयं निर्णय ले सकें इसके लिए महिला सशक्तिकरण की आवश्यकता है। स्वयंसेवी अंशिका यादव, आदित्य मिश्रा, अन्नू सिंह ,स्नेहा यादव ,आदिति सिंह आदि छात्र छात्राओं ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए ।इस मौके पर प्राचार्य अखिलेश सिंह सहित महाविद्यालय के अध्यापकगण व शिक्षणेत्तर कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments