Friday, March 6, 2026
HomeUncategorizedसंविधान दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुई संगोष्ठी

संविधान दिवस पर भाजपा कार्यालय में हुई संगोष्ठी


अयोध्या। संविधान दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगोष्ठी का आयोजन पार्टी कार्यालय सहादतगंज में किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर मार्ल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। आयोजित गोष्ठी में महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि संविधान दिवस पर बाबा साहब डा भीमराव अम्बेडकर के पथ चिन्हों पर चलने का संकल्प हम लेते है। 26 नवंबर देश के लिए ऐतिहासिक महत्व रखता है। देश में संविधान दिवस का महत्व न केवल ऐतिहासिक है बल्कि यह भारतीय लोकतंत्र, समानता, और न्याय के मूल सिद्धांतों की स्मृति और सम्मान का प्रतीक है।

जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक समारोह नहीं है, यह हमारे देश की लोकतांत्रिक विरासत का जश्न है। यह हर भारतीय नागरिक को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाने के साथ-साथ संविधान के आदर्शों को साकार करने का संकल्प लेने का दिन है।

पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पाण्डेय बादल ने कहा कि 26 नवम्बर की तिथि हमारे लिए महत्वपूर्ण है। क्योकि इस दिन संविधान सभा से संविधान को स्वीकृति प्रदान की गयी थी।

संगोष्ठी में जिला सत्यापन अधिकारी महेश मिश्र ओम, पूर्व जिलाध्यक्ष कमला शंकर पाण्डेय, शक्ति सिंह, शैलेन्द्र कोरी, तिलकराम मौर्या, राघवेन्द्र पाण्डेय, डा राकेश मणि त्रिपाठी, चन्द्र भान सिंह, वरूण चौधरी, अनुराग त्रिपाठी, बालकृष्ण वैश्य, शशि प्रताप सिंह, बब्लू मिश्र, स्वपनिल श्रीवास्तव, धनश्याम अग्रहरि सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहै।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments