Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासाफ पानी बहता देख महापौर नाराज, सीवर लाइन बिछाने के निर्देश

साफ पानी बहता देख महापौर नाराज, सीवर लाइन बिछाने के निर्देश


◆ नगर की सरकार आपके द्वारा अभियान के तहत वशिष्ठ कुंड सहित कई क्षेत्रों का निरीक्षण


अयोध्या। नगर की सरकार आपके द्वारा अभियान के तहत महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी एवं नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार ने गुरुवार सुबह शहर के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। सुबह करीब आठ बजे रानोपाली तिराहा पर पार्षद प्रतिनिधि अनिकेत यादव की अगुवाई में नगर निगम कर्मी मौजूद थे। इसी दौरान महापौर व नगर आयुक्त पहुंचे और निरीक्षण की शुरुआत हुई।

रामपथ से सटी गली में पेयजल लाइन कटी होने की शिकायत स्थानीय लोगों ने की, जिस पर महापौर ने अवर अभियंता जलकल को तत्काल लाइन दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। प्राइमरी स्कूल में जलभराव की समस्या पर जल निकासी के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान गली के किनारे कूड़ा जमा देख महापौर ने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने को कहा।

राघव विहार कॉलोनी में सड़क खोदे जाने से आवागमन बाधित होने की शिकायत पर महापौर ने जल निगम को एक सप्ताह के भीतर पाइपलाइन बिछाकर सड़क ठीक कराने का निर्देश दिया। ईदगाह के सामने वाली गली में सड़क नीचे होने से जलभराव की समस्या पर नगर आयुक्त ने सड़क ऊंची करने और स्थायी जल निकासी व्यवस्था की योजना बनाने को कहा।

अधिवक्ता रण बहादुर सिंह की मांग पर नगर आयुक्त ने हिमांशु तिवारी के घर से राजेश सोनकर के घर तक सीवर कनेक्शन डलवाने का निर्देश जल निगम को दिया। डूडा कॉलोनी में बने शौचालयों की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। वशिष्ठ कुंड के पास नाली में साफ पानी बहता देख महापौर ने नाराजगी जताई और लीकेज ठीक कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान बिजली विभाग के खुले पैनल पर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश पांडे ने अधिकारियों को पत्राचार का निर्देश दिए जाने की जानकारी दी। महापौर ने रामपथ पर खुले सीवर मेनहोल को लेकर भी एहतियाती कार्रवाई कराई।

निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. नागेंद्र नाथ, भारत कुमार, जोनल अधिकारी अशोक गुप्ता, महाप्रबंधक जलकल सौरभ, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, सहायक अभियंता भारत सिंह वर्मा, सहायक अभियंता राजपति यादव, समाजसेवी आलोक सिंह राणा एवं श्रीनिवास शास्त्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments