Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरदिल्ली विस्फोट के बाद जिले में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने चलाया विशेष...

दिल्ली विस्फोट के बाद जिले में सुरक्षा कड़ी, पुलिस ने चलाया विशेष चेकिंग अभियान

अंबेडकरनगर। दिल्ली में हुए बम विस्फोट के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी अप्रिय घटना की रोकथाम तथा संदिग्ध व्यक्तियों व गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के उद्देश्य से सभी थानों की पुलिस टीमें सक्रिय कर दी गई हैं।

अभियान के दौरान प्रमुख मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। साथ ही होटल, लॉज, ढाबों सहित भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सत्यापन और गश्त तेज कर दी गई है। संदिग्धों की पहचान व पूछताछ में पुलिस कोई ढिलाई नहीं बरत रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अमन-चैन कायम रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान नागरिकों से भी अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments