Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरन्यायालय के आदेश पर की गई धारा 82 की कार्यवाही

न्यायालय के आदेश पर की गई धारा 82 की कार्यवाही

आलापुर अम्बेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत  वांछित आरोपी के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 की कार्यवाही की गई। बता दें कि राजेसुल्तानपुर थाने के उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कांस्टेबल रविकिशन, कांस्टेबल कुनाल यादव, महिला कांस्टेबल योगिता द्वारा विभिन्न मुकदमें में वांक्षित वारंटी सुभाष यादव पुत्र मुरारी यादव व प्रभावती पत्नी सुभाष यादव निवासी देवरिया पंडित थाना राजेसुल्तानपुर के घर न्यायालय के आदेश पर धारा 82 सीआरपीसी के आदेश की प्रति चस्पा की गई।

आईपीसी की धारा के तहत दर्ज मुकदमे में पेशी की नोटिस मिलने के बाद भी वह न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे। जिसके संबंध में न्यायालय द्वारा कार्यवाही करने के लिए गवाह संजय पुत्र रामविलास, शिव कुमार यादव स्वर्गीय श्री विश्वनाथ यादव निवासी देवरिया पंडित राजेसुलतानपुर के समक्ष महबूब पुत्र इदु निवासी देवरिया बुजुर्ग के द्वारा उद्घोषणा कराई गई तथा अभियुक्त के घर पर और आसपास के प्रतिष्ठानों पर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा की प्रति चस्पा कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments