अयोध्या। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) द्वारा प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जनपद अयोध्या में शिक्षक समस्याओं को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक को नौ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया और ज्ञापन में उल्लिखित मांगों पर बिंदुवार वार्ता की गई।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने संगठन को आश्वस्त किया कि सभी मांगों का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। संगठन के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि यदि समस्याओं का समय से समाधान नहीं हुआ तो अगस्त माह में शिक्षा भवन पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के मूल्यांकन, यात्रा भत्ता, कक्ष निरीक्षक का भुगतान किया जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर शिक्षकों के जुलाई वेतन भुगतान, पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित शिक्षकों की धनराशि का स्थानांतरण, सेवा निवृत्त शिक्षकों की बीमा धनराशि भुगतान, जीपीएफ भुगतान की जटिलता समाप्त करने और 30 दिसंबर 2000 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के अवशेष भुगतान जैसे बिंदु शामिल हैं।
ज्ञापन सौंपने में मण्डलीय मंत्री उदय नारायण तिवारी, जिला मंत्री अमरनाथ सिंह, कार्यकारी मंत्री अंकुर तिवारी, उपाध्यक्ष सतीश सिंह, सर्वेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष दिनेश चंद्र सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।