Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसड़क दुघर्टना में एस डी एम का अर्दली घायल, ट्रामा सेन्टर रेफर

सड़क दुघर्टना में एस डी एम का अर्दली घायल, ट्रामा सेन्टर रेफर

आलापुर अंबेडकरनगर। आलापुर उपजिलाधिकारी के अर्दली रामरतन वर्मा सड़क दुघर्टना में घायल हो गए। यह घटना तहसील मुख्यालय स्थित आवास के सामने सड़क पर अनियंत्रित तेज रफ्तार बाइक सवार ने  टक्कर मारकर फरार हो गया। अर्दली रामरतन वर्मा की हालत गंभीर हालत देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिया गया।

आलापुर उपजिलाधिकारी सौरभ शुक्ला ने जिला अस्पताल पहुंच घायल अर्दली रामरतन वर्मा का हाल जाना और परिजनों को हर सम्भव मदद का  भरोसा दिलाया। इस विषय में आलापुर थाना अध्यक्ष पंडित त्रिपाठी से बात करने पर उन्होंने बताया कि हमें कोई तहरीर नहीं मिली है यदि हमें  तहरीर मिलेगी तो हम मुकदमा पंजीकृत कर उचित कार्रवाई करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments