Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरएसडीएम ने गौशाला में किया गोपूजन

एसडीएम ने गौशाला में किया गोपूजन

जलालपुर, अंबेडकर नगर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभअवसर पर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह द्वारा प्रदेश के सभी गौशालाओ में गौपूजन कार्यक्रम करने निर्देश दिया गया था। इसके अनुक्रम में उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने नगर पालिका द्वारा संचालित अस्थाई गौशाला उस्मापुर में पहुंचकर गाय व बछड़े को माला पहनाकर, गुड़ केला खिलाकर गो पूजन किया और आम जनमानस तक गौ सेवा का संदेश भी पहुंचाया। इस मौके पर जलालपुर तहसीलदार संतोष कुमार,नायब तहसीलदार हुबलाल, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी राजेश कुमार वर्मा, भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments