Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र भीटी का किया निरीक्षण

उप जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र भीटी का किया निरीक्षण

अंबेडकर नगर । साधन सहकारी समिति भीटी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण उपजिलाधिकारी  सचिन यादव द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान खजुरी निवासी राजेश कुमार सिंह के धान की तौल हो रही थी, साथ में जिला विपणन निरीक्षक भीटी प्रवीण सिंह भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी भीटी को केंद्र प्रभारी नीरज त्रिपाठी ने बताया अब तक धान की कुल खरीद 15118 कुंटल हो चुका है, 282 किसानों के खाते में पैसा जा चुका है। धान क्रय केंद्र पर किसानों के बैठने की उत्तम व्यवस्था, पीने की पानी की व्यवस्था, साफ सफाई व्यवस्था अच्छी पाई गई। उप जिलाधिकारी सचिन यादव ने केंद्र प्रभारी को नियमानुसार किसानों के धान का ही तौल कराने की कड़े निर्देश दिए एवं उप जिलाधिकारी ने चेतावनी भी दी कि किसान द्वारा शिकायत होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments