Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपिकअप की टक्कर से पलटी स्कार्पियो

पिकअप की टक्कर से पलटी स्कार्पियो


जलालपुर अंबेडकर नगर। तीव्र गति से आ रही पिकअप की टक्कर से  स्कार्पियो पलट गई, जिससे वहां अफरातफरी मच गई । दुकानदारों और यात्रियों ने पहुँच कर स्कार्पियो का  गेट खोलकर सवारियों को निकाला। यात्रियों को हल्की फुल्की चोटे आयी।घटना रविवार की सुबह मालीपुर चौराहे पर घटित हुई। जलालपुर के नगपुर निवासी चालक अवधेश मौर्य जलालपुर से सवारी लेकर सुल्तानपुर जनपद के दोस्तपुर जा रहा था।जब उसका वाहन मालीपुर चौराहे पर पहुंचा अकबरपुर की तरफ से तीव्र गति से शाहगंज की तरफ जा रहा पिकअप चालक ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से स्कार्पियो पलट गई।उसमे बैठी सवारी चिल्लाने लगी।  पहुचे लोगो ने सवारियो का बाहर निकाला जो सरक्षित रहे तथा दोनो चालक भी सुरक्षित रहे और स्कार्पियो को सीधा कर दिया गया।दोनो चालको ने सुलह समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष शिवांगी ने बताया कि गाड़ी पलटने से किसी को गंभीर चोट नही लगी।दोनो चालको ने आपस में समझौता कर लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments