Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरविद्यालय के बच्चों ने देखा कोतवाली का कामकाज

विद्यालय के बच्चों ने देखा कोतवाली का कामकाज


जलालपुर अंबेडकर नगर। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने शनिवार को जलालपुर कोतवाली का शैक्षिक भ्रमण किया। इस दौरान महिला हेल्प डेस्क की कांस्टेबल अमृता सिंह ने बच्चों को कोतवाली परिसर का भ्रमण कराया और बंदीगृह, मालखाना, रजिस्टरों की देखरेख सहित पुलिस की कार्यप्रणाली से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कीं।

भ्रमण कार्यक्रम में पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक श्याम देव ने बच्चों को मिशन शक्ति अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को किसी भी परिस्थिति में डरने की आवश्यकता नहीं है। यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या होती है तो वे बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें। एएसपी ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली से भी बच्चों को अवगत कराया और बताया कि यहां महिला पुलिसकर्मी विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करती हैं। इस मौके पर कोतवाल संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जैद अहमद, विद्यालय की प्रधानाध्यापक श्वेता सिंह सहित शिक्षण स्टाफ और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments