Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासरयू ने पार की चेतावनी सीमा, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

सरयू ने पार की चेतावनी सीमा, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी


अयोध्या। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को जलस्तर 91.920 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जो चेतावनी स्तर 91.730 मीटर से 19 सेंटीमीटर ऊपर है। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है, जिससे बाढ़ की संभावना गहराने लगी है। जिले की सदर, रुदौली और सोहावल तहसील के 18 गांव बाढ़ के लिहाज से संवेदनशील घोषित किए गए हैं।

संभावित स्थिति को देखते हुए केन्द्रीय जल आयोग व अयोध्या प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में स्नान करने से रोका जा रहा है। प्रशासन ने 26 जून को मॉक ड्रिल कर राहत व बचाव कार्य की तैयारियों का अभ्यास भी किया था।

बाढ़ से निपटने के लिए 14 बाढ़ शरणालय और 12 बाढ़ चौकियां स्थापित की गई हैं। जल पुलिस ने 150 नावों को चिह्नित किया है, जो आपात स्थिति में बचाव कार्य में लगाई जाएंगी। राहत सामग्री व लंच पैकेट वितरण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

विगत वर्ष जिले के 14 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए थे। इस बार सोहावल तहसील का माझा कला, रुदौली का कैथी माझा और पूराबाजार के निचले क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील माने जा रहे हैं। इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments