◆ अयोध्या महोत्सव के मंच पर हुआ आयोजन
अयोध्या। सरस सलिल सिने अवार्ड का आयोजन अयोध्या महोत्सव में किया गया। आयोजन के दौरान फिल्मी कलाकारों ने लोकनृत्य व लोककला को मिश्रित करते हुए अपनी प्रस्तुति दी। प्रसिद्ध कलाकार दिनेश लाल यादव निरहुआ, कुणाल सिंह, पाखी हेगड़ी, संजय पाण्डेय, अनारा गुप्ता, रक्षा गुप्ता, देव सिंह, अंजना सिंह, निशांत उज्जवल, रजनीश मिश्रा, प्रियंका सिंह ने अपनी प्रस्तुति से दर्शको को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।


अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश श्रीवास्तव ने बताया कि भारत एक समृद्ध सांस्कृतिक विरासत वाला देश है। यहां से फैली कीर्ति वैश्विक स्तर पर अपनी आभा के साथ विद्यमान है। यहां की लोकपरम्परा व लोककला एक अनुसंधान का विषय है। सप्तपुरियों में श्रेष्ठ अयोध्या से निकली रश्मि इसे सम्बल प्रदान करने का कार्य करती है। इसी रश्मि को वैश्विक स्तर पर प्रचारित व प्रसारित करने का कार्य अयोध्या महोत्सव के द्वारा किया जा रहा है।






