Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याछोटे लोहिया की पुण्य तिथि पर संकल्प संस्थान ने किया कम्बल वितरण

छोटे लोहिया की पुण्य तिथि पर संकल्प संस्थान ने किया कम्बल वितरण

अयोध्या। छोटे लोहिया स्व.जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर अयोध्या रामघाट में माईवाडा में बुजुर्गों को जनेश्वर मिश्र सेवा फाउंडेशन व संकल्पसंस्थान के अध्यक्ष डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू“ के संयोजन में कंबल वितरित किया गया। डॉ आशीष पाण्डेय “दीपू “ने कहा कि छोटे लोहिया स्व जनेश्वर मिश्र ने अपना पूरा जीवन जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित किया था। इसलिए हमारा संकल्प है कि हमारे आस पास जो भी जरुरमंद है उसकी हर संभव मदद हो सकें।
कार्यक्रम में माईवाडा की महंत कृष्णादासी, संकल्पसंस्थान के महानगर प्रभारी दुर्गेश पाण्डेय पुजारी, ई.विशाल मिश्रा, संकल्पसंस्थान के अयोध्या मंडल प्रभारी अभिनव चतुर्वेदी, संकल्प संस्थान के जोन प्रभारी अवनीश मिश्रा, जिला प्रभारी देश दीपक यादव, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments