Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

अयोध्या। मांगों को लेकर नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। नारेबाजी करते हुए सफाई कर्मचारी नगर निगम हाल में घुस गए व नारेबाजी करने लगे। बाद में महापौर वह नगर आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को सुनने के बाद मांगों का निराकरण किया।
सफाई कर्मचारी संघ के महानगर अध्यक्ष विनय बाघमार ने बताया कि सफाई कर्मचारियों से काम 30 दिन लिया जाता है जबकि वेतन 26 दिन का दिया जा रहा है। इसी प्रकार बोर्ड की बैठक में जो प्रस्ताव पारित किया गया है कि किए गए कार्य का सत्यापन पार्षद से कराना होगा।इसका हम विरोध करेंगे। महानगर अध्यक्ष ने बताया कि हमारी मांगों को मान लिया गया है। प्रर्दशन में जिलाध्यक्ष हरी राम वाल्मीकि प्रदेश महामंत्री प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव प्रीतम अजय सागर साजन वीरेंद्र अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments