Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरनवंबर के प्रथम शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का...

नवंबर के प्रथम शनिवार को सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का होगा आयोजन


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में माह नवंबर के प्रथम शनिवार, एक  नम्बर को जनपद की सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इस दौरान जन सामान्य की शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों को प्राप्त कर उनका निस्तारण संबंधित विभागों के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि शासन की जनकल्याणकारी मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को राहत मिल सके।

जिलाधिकारी ने आगे बताया कि एक नवंबर को जिन जनपद स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी ‘फार्मर रजिस्ट्री’ कार्य के पर्यवेक्षण हेतु निर्धारित की गई है, वे अपने-अपने ड्यूटी क्षेत्र में उपस्थित रहकर उक्त कार्य संपादित करेंगे। साथ ही, वे अपने क्षेत्र में उपस्थित रहकर जन सामान्य की अन्य शिकायतों को भी सुनेंगे और आवश्यक कार्यवाही करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments