Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्या16.83 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा साकेत सदन, 77 फीसदी...

16.83 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा साकेत सदन, 77 फीसदी कार्य पूरा


अयोध्या।  14 कोसी परिक्रमा पथ पर स्थित ऐतिहासिक अफीम कोठी, जिसे अब साकेत सदन के नाम से जाना जा रहा है, का कायाकल्प कार्य अंतिम चरण में है। पर्यटन विभाग की इस परियोजना में अब तक लगभग 77 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। दो माह में इसका लोकार्पण संभावित है। परियोजना पर 16.83 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं, जिसमें साकेत सदन को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। निर्माणाधीन सुविधाओं में सोविनियर शॉप, टिकट काउंटर, केयरटेकर रूम, पाथवे और पार्किंग शामिल हैं। पर्यटन विभाग के अनुसार इस स्थल के विकास से पर्यटकों को बेहतर अनुभव मिलेगा, साथ ही सांस्कृतिक दृष्टि से भी लोगों को आकर्षित करेगा। ऐतिहासिक महत्त्व रखने वाला यह परिसर अयोध्या के चुनिंदा स्थलों में से एक है। नए स्वरूप में यह स्थल न सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहित करेगा। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के अनुसार, इस परियोजना से स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलेगा। विशेष रूप से सोविनियर शॉप जैसी व्यवस्थाओं से छोटे कारोबारियों और स्थानीय उत्पादों को बाजार मिलेगा, जिससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments