अयोध्या। जनपद के कसाब बाड़ा रोड स्थित ऋषि टोला में “साकेत मोबाइल रिपेयरिंग एंड साइबर कैफे” का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के जिला अध्यक्ष शोएब वारसी उर्फ राजू भाई ने फीता काटकर कैफे का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कैफे के प्रोपराइटर सुफियान अंसारी ने मुख्य अतिथि सहित उपस्थित गणमान्य अतिथियों का बुके भेंट कर स्वागत किया।
प्रोपराइटर सुफियान अंसारी ने बताया कि आम नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कैफे की शुरुआत की गई है। यहां आय, निवास, जाति एवं जीवन प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, पासपोर्ट आवेदन, ऑनलाइन एफआईआर, फोटो कॉपी, कलर प्रिंट एवं लैमिनेशन जैसी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसके अतिरिक्त ट्रेन व हवाई जहाज की टिकट बुकिंग की व्यवस्था भी उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में लोगों को सरकारी व अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाना पड़ता है, जिसे ध्यान में रखते हुए सभी सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई हैं। कैफे में मोबाइल रिपेयरिंग के साथ चार्जर, हेडफोन, बैटरी, कवर और ग्लास जैसी मोबाइल एक्सेसरीज़ भी मिलेंगी।
इस अवसर पर व्यापार अधिकार मंच के अध्यक्ष सुशील जायसवाल, पूर्व पार्षद फरीद कुरैशी, अली, जीशू मोहम्मद सऊद, सुहेल शाकिर अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।