Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंतों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिवस

संतों ने मनाया पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिवस

अयोध्या। रामनगरी में संतों ने शनिवार को सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया। जन्मदिवस पर नयाघाट सरयू तट स्थित प्रसिद्ध पीठ श्रीकरतलिया भजनाश्रम में महंत बालयोगी रामदास महाराज के नेतृत्व में रूद्राभिषेक, हवन-पूजन व फल वितरण का कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में सपा नेता पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन मौजूद रहे। जिन्होंने संतों के साथ रूद्राभिषेक एवं हवन-पूजन कर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दीर्घायु जीवन की कामना किया। साथ ही लोगों को फल बांटा।
उन्होंने कहा कि आज हम सबने सरयू तट स्थित श्रीकरतलिया बाबा भजनाश्रम पर संतों के साथ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिवस मनाया है। यह कार्यक्रम श्रीकरतलिया आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें रूद्राभिषेक, हवन-पूजन, फल वितरण आदि कार्यक्रम हुआ। ईश्वर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को स्वस्थ एवं निरोगी रखें। उन्हें दीर्घायु जीवन मिले और वह राजनीतिक क्षेत्र में बहुत आगे तक जाएं। ऐसी कामना हम लोगों ने भगवान श्रीसीताराम व बजरंगबली से किया है। वहीं श्रीकरतलिया बाबा आश्रम पीठाधीश्वर महंत बालयोगी रामदास महाराज ने कहा कि हम संतों ने मंदिर परिसर में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का 50वां जन्मदिवस हर्षाेल्लास पूर्वक मनाया है। इस उपलक्ष्य में रूद्राभिषेक, हवन-पूजन, फल वितरण का कार्यक्रम किया गया। परमात्मा सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को दीर्घायु-शतायु जीवन प्रदान करें। इस मौके पर महंत आनंद दास, संत कमल दास, संत रामतीरथ दास, एडवोकेट आशू यादव, श्रीचंद यादव, अखिलेश पांडेय, सुखराम दुबे, पंकज पांडेय आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments