अयोध्या। रामनगरी के रायगंज स्थित संत शिरोमणि रवि दास मंदिर मे संत रविदास जी की 649 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। महंत बनवारी पति ने कहा संत शिरोमणि ने जिस प्रकार से अपना जीवन समाज से जात-पात और छुआछूत जैसी कुप्रथाओं को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया, वो आज भी हम सबके लिए प्रेरणादायी है। वे महान समाज सुधारक थे और शांति, प्रेम तथा भाईचारे के सन्देश वाहक थे। उन्होंने जाति और धर्म आधारित भेदभाव को दूर करने के लिए अथक प्रयास किये। गुरु रविदास का जीवन त्याग और तपस्या का अनुपम उदाहरण है. वे मानवता की सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते थे। हम सभी को उनकी शिक्षाओं का पालन करना चाहिए।



