मिल्कीपुर, अयोध्या। अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर राम भक्तों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। राम भक्त श्रद्धालु अयोध्या पहुँचने के लिए अलग-अलग अनोखे कदम उठा रहे हैं। मध्य प्रदेश के रामभक्त बाबा बद्री अपने बालों की चोटी से रामरथ खींचते हुए प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या जा रहे हैं।









