Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसहयोग फाउंडेशन 15 जोड़ों की करवाएगा शादी, बैठक कर तैयारियों को लेकर...

सहयोग फाउंडेशन 15 जोड़ों की करवाएगा शादी, बैठक कर तैयारियों को लेकर की गई चर्चा


जलालपुर अम्बेडकर नगर। सहयोग फाउंडेशन द्वारा रविवार को नगर के रामलीला मैदान जलालपुर मे आगामी 11 मार्च  को सातवां सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। आयोजन को लेकर नगर के एक मैरेज हाल मे बैठक की गई। बैठक में 15 जोड़ों की धूम धाम से शादी कराने का निर्णय लिया गया। शादी में उपहार स्वरुप बेड, बिस्तर,आलमारी,साईकिल, बक्सा, सिलाई मशीन, बर्तन ,कपड़े व अन्य जरूरत के सामान वर वधू को देने की योजना बनाई गयी। फाउंडेशन के अध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि अब तक सहयोग फाउंडेशन द्वारा 100 से अधिक शादियां करायी जा चुकी है।सहयोग फाउंडेशन अपने किसी कार्यक्रम के लिए कोई भी सरकारी सहायता नही लेता। इसके अलावा सहयोग फाउंडेशन द्वारा नियमित अंतराल पर रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर और वृक्षारोपण जैसे पुनीत कार्य भी कराये जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments