Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याअयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकाली गई सदभावना यात्रा

अयोध्या में हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर निकाली गई सदभावना यात्रा


बसखारी अंबेडकर नगर।बसखारी विकासखंड के पराडिया फौलाद पुर गांव में श्री राम जन्मभूमि अयोध्या के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष में समरसता यात्रा जुलूस निकाला गया।

गुरुवार को रामडीह सराय गांव में ब्रह्मस्थान शिव मंदिर से पंडरिया फौलादपुर निवासी सुधीर चतुर्वेदी उर्फ नन्हे चौबे के आवाहन पर सैकड़ों लोग एकत्रित होकर हाथ में भगवा  झंडा लेकर श्री राम लाल की जय जयकार करते हुए एक सद्भावना यात्रा निकाला गया। जो शिव मंदिर से शुरू होते हुए फूलपुर पहलवान होते हुए पंडरिया फौलाद पुर जाकर आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ समाप्त हुआ।इस दौरान  बलराम मिश्रा जिला सलाहकार अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा अंबेडकर नगर ने लोगों को बताया यह सनातन हिंदू समाज के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। 500 वर्षों के पश्चात भगवान राम को अपना मूल जन्म स्थान प्राप्त होने के पश्चात उनकी प्राण प्रतिष्ठा की गई है। यह जन-जन में नई चेतना पैदा करने का कार्य करेगी। प्रभु राम के आगमन के सम्मान में हर गांव में इस तरीके से सद्भावना रैली निकल जाने की आवश्यकता है। इस कार्यक्रम में प्रमुख रूपसेन सिंह उपाध्याय, लक्ष्मीकांत उपाध्याय,सुधाकर पांडे, गणेश पांडे, रोहित तथा सोमदेव उपाध्याय आदि ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments