Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर...

भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

अम्बेडकर नगर। स्वामी विवेकानंद की 166वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित यंग इंडिया रन प्रतियोगिता में जनपद के उदीयमान दौड़ प्रतिभागियों ने शहर के हवाई पट्टी से पांच किमी लम्बी रन(दौड़) प्रारम्भ कर अकबरपुर नगर की शहजादपुर के संघतिया नाका पुलिस चौकी के पास समाप्त किया।

          भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

        रन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा(साधू) ने नगर के हवाई पट्टी से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रन प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों में शामिल कुलदीप यादव ने प्रथम,शुभम यादव ने द्वितीय और मुलायम सिंह यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम आए कुलदीप यादव को प्रथम पुरस्कार स्वरूप रेंजर साइकिल,शुभम यादव को द्वितीय पुरस्कार रूम हीटर और तृतीय पुरस्कार के रूप में मुलायम सिंह यादव को ट्राली बैग देकर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,राष्ट्रीय कवि अभय सिंह निर्भीक,युवा मोर्चा क्षेत्रीय मंत्री प्रेम अग्रहरि,कार्यक्रम संयोजक युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश वर्मा, भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री विनय पाण्डेय,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,सह संयोजक प्रतीक उपाध्याय ने सम्मानित किया।

         रन प्रतियोगिता की समापन के अवसर,राष्ट्रीय कवि अभय सिंह निर्भीक,राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रियंका तिवारी,फूल चंद यादव,नीरज पटेल,जिला व्यायाम शिक्षक मोहम्मद हसन को जिले की युवा आईकान के रूप में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

             सांत्वना पुरस्कार के रूप में दौड़ में शामिल शैलेश यादव,विजय कुमार यादव,अमित यादव,सूरज जायसवाल,अनुराग यादव,संतोष कुमार,रितेश यादव को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

          पुरस्कार वितरण समारोह को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 1984 से स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के आदर्श के रूप में सदैव याद किए जाते रहेंगे। स्वामी जी से 39 वर्ष की अल्प आयु में प्राप्त मार्ग दर्शन और प्राप्त ऊर्जा से युवाओं को आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करने की प्रेरणा मिलती है।

      जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने 1893 में शिकागो की धर्मसंसद में जो व्याख्यान दिया था वह भारतीय धार्मिक सदभाव को दर्शाता है।उन्होंने भारतीय नवजवानों को नई दिशा देने का काम जीवन पर्यंत किया था।

      राष्ट्र कवि अभय सिंह निर्भीक की वीर रस और देश भक्ति के कविता की प्रस्तुति से युवाओं में देश के प्रति सकारात्मक सोच की ऊर्जा का संचार करते हुए युवाओं को देश भक्ति का संदेश दिया।

            कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजीव सिंह ने किया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा जिला मंत्री पंकज वर्मा,पूर्व सह जिला मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह,युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक सिंह यादव,सत्यम ओझा,अखंड वर्मा,अभिषेक उपाध्याय,राजकुमार सेठ,सत्यम त्रिपाठी,विजय विश्वकर्मा,राम धनी सोनकर,गगन मिश्र,राजू सोनकर, प्रवीण दुबे,नीरज अग्रहरि,श्याम जी पाल सहित युवा मोर्चा के दर्जनों नेता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments